फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीएम से मिलकर किसानों ने सुनाई आपबिती

डीएम से मिलकर किसानों ने सुनाई आपबिती

Sat, 05 Jan 2019 11:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
डीएम से मिलकर किसानों ने सुनाई आपबिती
मऊ। नहर टूटने से जलमग्न हुई सैकड़ों एकड़ फसल से हताश और निराश हुए किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से गुहार लगाई। इस दौरान किसानों ने अपनी समस्या को डीएम के सामने रखा। साथ ही बर्बाद हुई फसल का पर्याप्त मुआवजा दिलाने की मांग किया। किसानों की समस्या को सुनकर डीएम ने उन्हें मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

रतनपुरा प्रखंड के मुबारकपुर ग्राम पंचायत में शुक्रवार की शाम नहर टूटने से सैकड़ो एकड़ फसल पूरी तरह पानी में डूबकर बर्बाद हो गई। इस आपदा में मुबारकपुर और आसपास क्षेत्र के करीब 36 किसानों की फसल बर्बाद हुई। जिससे फसल की बुआई में आई लागत के साथ मेहनत पर पानी फिर गया। इस दौरान किसानों ने पूर्व प्रधान शिव बहादुर चौहान के नेतृत्व में शनिवार को मऊ मुख्यालय आकर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु से मुलाकात किया। यहां किसानों ने अपनी समस्या से डीएम को अवगत कराया। साथ ही हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग किया। डीएम ने संबंधित राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को निर्देशित किया कि मौके पर जाकर हुई क्षति का आंकलन कर जल्दी इसकी विस्तृत रिपोर्ट उन्हे उपलब्ध कराए। ताकि रिपोर्ट के आधार पर किसानों के नुकसान की भरपाई किया जा सकें। जिलाधिकारी के आश्वासन से किसान काफी गदगद दिखे, साथ ही उनके अंदर आशा की किरण जगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed