फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति के बयान को सार्थक रूप में लेने की मांग

पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति के बयान को सार्थक रूप में लेने की मांग

Tue, 01 Jan 2019 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति के बयान को सार्थक रूप में लेने की मांग
घोसी। स्ववित्त पोषित महाविद्यालय प्रबंधक एसोसिऐशन मऊ के अध्यक्ष सूर्यभान यादव एवं महामंत्री संदीप तिवारी ने संगठन की ओर से राज्यपाल महोदय को पत्र लिखकर मांग किया है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के कुलपति के बयान को सकारात्मक रुप में देखते हुए उसके आधार पर कार्रवाई की मांग किया है। राज्यपाल को भेजे गये पत्र में संगठन के जिला अध्यक्ष सूर्यभान यादव ने मांग किया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. राजाराम यादव द्वारा सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर में दिये गये भाषण को कुछ लोग तोड़ मरोड़ कर पेश कर उनकी छवि को ख़राब कर रहें है। उनका बयान इस परिप्रेक्ष्य में था कि कोई छात्र गुंडों से पीट कर न आए बल्कि उनका डट कर सामना करें, न मानने पर उनको सबक सीखा कर आये। वहीं महामंत्री संदीप तिवारी ने कहा कि जब से कुलपति डाक्टर राजाराम यादव ने पद भार ग्रहण किया है। तब से विश्व विद्यालय कैंपस में नई कार्य संस्कृति का विकास हुआ है। नई पाठ्यक्रमों का संचालन हुआ है। आईएएस एवं पीसीएस कि नि:शुल्क कोचिंग संचालित हुई है। दोनों नेताओं ने मांग किया है कि कुलपति महोदय के बयान को सार्थक रुप में लेते हुए कार्यवाई की जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed