{"_id":"5c016834bdec2241ce7266d5","slug":"161543596084-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन पहचान के तहत संपन्न हुई विशेष परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन पहचान के तहत संपन्न हुई विशेष परीक्षा
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच के लिए शुक्रवार को मिशन पहचान के तहत विशेष परीक्षा हुई। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी चक्रमण करते रहे।
जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों के शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से मध्याह्न 12बजे तक एक साथ समस्त परिषदीय विद्यालयों में विशेष परीक्षा हुई। परीक्षा में लगभग 1.13 लाख छात्र शामिल हुए। कक्षा दो में 25, तीसरी से आठवीं कक्षा तक 50 बहुविल्पीय प्रश्न पूछे गए थे। देर शाम तक बीआरसी पर कर्मचारी डाटा एकत्र करने में लगे रहे। जिला समन्वयक प्रशिक्षण गजेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन संपन्न करा ली गई। उत्कृष्ट विद्यालयों का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजिट कर शिक्षकों तथा बच्चों को सम्मानित करेंगे। साथ ही कमी मिलने पर विद्यालयवार समीक्षा की जाएगी।