फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जनता पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित

जनता पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित

Mon, 26 Nov 2018 10:11 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
जनता पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित
स्थानीय ब्लाक मुख्यालय स्थित जनता पीजी कॉलेज में सोमवार को छात्र संघ चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद गहमागहमी शुरू हो गई। निर्वाचन अधिकारी डॉ. रामप्रवेश सिंह ने महाविद्यालय के छात्र छात्राओं तथा समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों की बैठक कर छात्रसंघ चुनाव 2018-19 के कार्यक्रम की घोषणा की।
विज्ञापन

जनता पीजी कॉलेज में सोमवार को छात्र संघ चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के बाद छात्र नेताओं तथा समर्थकों ने प्रचार अभियान भी शुरू कर दिया। छात्र संघ चुनाव के नामांकन फार्म बिक्री 28, 29 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। इसी क्रम में नामांकन 30 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। नामाकंन फार्म की जांच 1 दिसंबर को 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा उसी दिन नाम वापसी 12 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। मतदान सात दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। मतदान समाप्त होने के उपरांत दो बजे से मतगणना एवं चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी डॉ. रामप्रवेश सिंह ने कहा कि लिंगदोह समिति की सिफारिश के अनुरुप ही छात्रसंघ चुनाव कराया जाएगा। सभी को नियम का पालन करना होगा। उन्होंने छात्र छात्राओं से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। होर्डिंग, पोस्टर बैनर आदि पर पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed