{"_id":"5be2ea11bdec2269b642a8cb","slug":"161541597713-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन फटा, हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन फटा, हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत के बड़ागांव रेलवे क्रासिंग के पास नीमतले जाने वाले संपर्क मार्ग के पास बुधवार को जलनिगम के पाइप फट गई। जिससे हजारों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ बह गया। साथ ही पानी के सड़क पर भर जाने से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर के बड़ागांव में रेलवे फाटक के पास रेयाज के घर के सामने बुधवार की सुबह आठ बजे जलनिगम के पाइप से क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे ही कुछ ही घंटे में सामने के रेलवे फील्ड पानी से भर गया। इसके चलते बड़ागांव नीमतला मोहल्ला जाने वाले को पानी के बीच से दूर का रास्ता पकड़ कर जाने को बाध्य होना पड़ा। मोहर्रम के चलते शियमोहल्ला में मजलिस में जाने वालों को परेशानी हुई। मोहल्ले के लोगों ने अपने प्रयास से किसी तरह से पानी को रोका। मोहल्ले के निवासी रेयाज, जुल्फेकार, सैयद आफताब, मोहम्मद अली, खैरुलबशर आदि ने बताया कि बड़ागांव उत्तरी स्थित जलनिगम नलकूप से जुड़े मोहल्लों में बिछे पाइप से बड़ागांव मोहल्ला के विभिन्न स्थानों में आये दिन पाइप में लीकेज होना आम बात है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं हुई। इसे लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। नगर पंचायत ईओ विनित कुमार का कहना है कि इस संबंध में जानकारी लेकर समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा।