{"_id":"5be1d890bdec2269c33c5a37","slug":"161541527696-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी दुकानों में बीमारी की मिठाई, 35 किलो छेना कराया नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी दुकानों में बीमारी की मिठाई, 35 किलो छेना कराया नष्ट
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली की मिठाई में मिलावट रोके नहीं रुक रही। मंगलवार को खाद्य औषधि विभाग की टीम ने नगर के आधा दर्जन नामीगिरामी मिठाई दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने पांच मिठाइयों का सैंपल लेने के साथ एक दुकान से 35 किलो छेना नष्ट कराने की कार्रवाई की।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने मंगलवार को मुख्य खाद्य अधिकारी आरके दीक्षित की अगुवाई वाली टीम ने शहरी क्षेत्र में छापामारी की। सबसे पहली टीम मिर्जाहादीपुरा स्थित गुलाब स्वीट्स प्रतिष्ठान पर पहुंची। जहां टीम ने छेने से बने रसगुल्ले का सैंपल लिया। इसके बाद मुंशीपुरा स्थित छप्पन भोग दुकान से छेने का सैंपल लिया। इसी क्रम में टीम ने राजवती स्वीट से रसगुल्ला और गाजीपुर तिराहा स्थित शाही मिठास से बेसन के लड्डु का सैंपल लिया। वहीं, टीम ने रोडवेज स्थित आनंद स्वीट हाउस से 40 किलोग्राम छेने की मिठाई को नष्ट कराया। साथ ही प्रतिष्ठान में साफ सफाई और रखरखाव मानक न होने पर प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस दिया। कार्रवाई के दौरान पंकज कुमार यादव, जयहिंद राम, नसीम खान, बिंदु पांडेय आदि मौजूद रहे। खाद्य विभाग की छापेमारी से जहां दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। उधर, भीड़ भी नामी दुकानों पर पड़े छापे को लेकर कानाफूसी करते रहे।