{"_id":"5bdf4258bdec2269917261a8","slug":"161541358168-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम मात्र की पेंशन से नहीं हो पा रहा गुजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम मात्र की पेंशन से नहीं हो पा रहा गुजारा
Updated Mon, 05 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
दोहरीघाट। यूपी रोडवेज सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर एसोशिएशन दोहरीघाट बस डिपो में क्षेत्रीय अध्यक्ष अवनी कुमार राय की अध्यक्षता में एक सभा आयोजित हुई। सभा में मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री रामफेर उपाध्याय मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ईपीएस 95 के तहत न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपये और अधिकतम 2500 सौं रूपये की राशि दी जा रही है। जो कि निरर्थक है। नाममात्र की पेंशन मिलने के चलते कई कर्मचारियों और उनके परिजनों को आर्थिक तंगी समस्या से जूझ रहे है। कहा कि इस समस्या को लेकर एसोसिएशन ने मांग पूरी न होने पर इच्छामृत्यु के लिए गुहार भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से की जा चुकी है।
वहीं दिनेशचंद्र राय ने कोश्यारी समिति की रिपोर्ट सितंबर 2013 का अनुपालन करते हुए न्यूनतम 7500 रुपया देने की मांग की। साथ ही महंगाई भत्ते और एरियर का भुगतान और निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्य सुविधा मुहैया कराने की मांग की। कहा कि अपनी मांगों को पूरी कराने के लिए 28 नवंबर को लखनऊ में विशाल धरना कार्यक्रम आयोजित होगा। बैठक में दिनेशचंद्र राय, अंसार अहमद, ओमकार तिवारी, कमलाकांत पांडेय, केसी प्रसाद, कमलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।