{"_id":"5bb79573867a5535407de965","slug":"161538758003-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के स्थानातंरण को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के स्थानातंरण को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
एतहसील बार एसोसिएशन घोसी के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को उपजिलाधिकारी के विरुद्ध धरना प्रदर्शन करने के साथ उनके विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने एसडीएम के स्थानांतरण होने तक कार्य बहिष्कार की बात कही। एक सप्ताह से चल रही हड़ताल के चलते और एसडीएम के कोर्ट में न बैठने से लोगों को वापस होना पड़ रहा है।
उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर के विरुद्ध धारा 24 आदि मुकदमों की दर्ज न होने, कार्यालयों में भ्रष्टाचार आदि के आरोप को लेकर एक सप्ताह से हड़ताल पर चल रहे अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को 10 बजे से कोर्ट का बहिष्कार कर दिया। साथ ही दोपहर 2 बजे से एसडीएम न्यायालय के सामने धरना पर बैठकर विरोध प्रदर्शन के साथ उनके विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए अध्यक्ष रामबदन यादव ने कहा कि एसडीएम का रवैया ठीक नहीं है। एसडीएम अधिवक्ताओं की न सुनकर मनमानी कर रहे हैं। अधिवक्ताओं ने मांग की कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता, हम सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे। अधिवक्ता भवेश श्रीवास्तव ने कहा कि उपजिलाधिकारी के मनमानी के चलते लोग परेशान हैं। कई बार कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, मुकदमों के दर्ज न होने की शिकायत की गई परंतु एसडीएम ने कोई कार्यवाही न कर अपने मन की बात करते रहे। इससे परेशान होकर अंत में हम अधिवक्ता इनके स्थानांतरित होने तक हड़ताल का निर्णय लिए हैं। इस मौके पर बृजेंद्र राय, कालिकादत्त पांडेय, अरविंद सिंह, संतोष वर्मा, शहाबुद्दीन, रमेश श्रीवास्तव, अहमदुल्लाह, अखिलेश सिंह, रविंद्रनाथ उपाध्याय, रमेश मौर्य, गोपाल वर्मा अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।