{"_id":"5b8596b742c79206ed67dbd5","slug":"161535481527-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी मंडलायुक्त
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। आजमगढ़ मंडल के आयुक्त जगत राज ने मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के सहूआरी गॉव में ग्रामीणों की चौपाल लगाया। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं स्वच्छता मिशन, ग्रामीण रोजगार, टीकाकरण, खाद्यान वितरण, बाल विकास, मनरेगा, शौचालय विद्युतीकरण आदि योजनाओं की समीक्षा किया। इस दौरान सभी योजनाये ठीक ठाक पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए मंडलायुक्त ने पौधरोपण कर ग्रामीणों को उत्साहित किया।
कमीश्नर जगत राज ने मंगलवार को ब्लॉक के सहूआरी गॉव में चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं की समीक्षा किया। मंडलायुक्त ने स्वच्छता मिशन के अंर्तगत गॉव में निर्मित शौचालयों के बारे में ग्रांमीणो और लाभार्थियों से जानकारी प्राप्त किया। ग्रामीणों द्वारा शौचालयों के निर्माण पूरे होने की जानकारी देने पर शाबासी दिया। इसी क्रम में मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यो नाली, खड़ंजा, आदि के बारे में भी समीक्षा किया। विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति व मिड डे मील के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया।प्रदेश व केंद्र सरकार की अन्य सभी योजनाओं की भी समीक्षा किया। चौपाल के पूर्व मंडलायुक्त ने विद्यालय परिसर में सबसे पहले पौधरोपण कर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया और मौजूद सभी लोगो से पौधरोपण की अपील किया। मंडलायुक्त के पहुचने पर ग्राम प्रधान उमेश यादव ने उन्हें बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त, सीडीओ, डीडीओ बीडीओ, एसडीएम, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी समेत जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।