{"_id":"5b6dc7f14f1c1ba33e8b62ca","slug":"161533921265-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा खिलाते ही बीमार पड़ी बच्ची भेजी गई अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा खिलाते ही बीमार पड़ी बच्ची भेजी गई अस्पताल
Updated Fri, 10 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिला। कृमि मुक्ति दिवस पर शुक्रवार की दोपहर दवा खिलाते ही कक्षा 8 की छात्रा की तबीयत अचानक खराब होने लगी। इस दौरान उसे निशुल्क एबंलेंस 108 सेवा से अस्पताल पहुंचाया गया । जहां उसकी हालत में सुधार होने पर प्रधानाध्यापक ने उसे घर पहुंचाया।
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर शुक्रवार को शिक्षा क्षेत्र-बड़राव ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खनिगह में 101 बच्चों को एलबेंडाजोल दवा खिलाई गई। इस दौरान कक्षा-8 की छात्रा अर्चना (13 ) पुत्री दीपक जैसे ही दवा का सेवन की उसकी तबियात बिगड़ने लगी। इस दौरान विद्यालय परिसर में अफरा तफरी मच गया। छात्रा को तत्काल विद्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़राव ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी तबीयत में सुधार होने पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह और सहायक अध्यापक देवव्रत चौबे छात्रा को उसके घर पहुंचाए। इस संबंध में सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक डा. एसके पटेल ने बताया कि कभी कभी खाली पेट दवा खाने या फिर बच्चों के पेट में ज्यादा कीड़े होने के कारण क्षणिक दिक्कत होती है। लेकिन दस मिनट के अंदर तबीयत दुरूस्त हो जाती है।