फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मड़ई में लगी आग, महिला सहित चार झुलसी

मड़ई में लगी आग, महिला सहित चार झुलसी

Tue, 17 Jul 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
मड़ई में लगी आग, महिला सहित चार झुलसी
बढुआगोदाम। हलधरपुर थाना क्षेत्र के भीमाहर गांव में रविवार की रात एक ग्रामीण के मड़ई में आग लग गई। आग लगने के चलतेे मड़ई में सो रही महिला और उसकी तीन बेटिया झुलस गई। मड़ई में आग लगने की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और लोगों ने चारों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। भीमाहर गांव निवासी लक्ष्मीना 34 पत्नी गुलाबचंद्र रविवार की रात अपने बेटी रूबी 12, निधि 7 और राधिका के साथ खाना खाकर सोई थी। इस दौरान मच्छरों से बचने के लिए लक्ष्मीना ने मड़ई में धुआं करने के लिए अंगीठी सुलगा रखी थी। जहां रात में अंगीठी से निकली चिंगारी से मड़ई में आग लग गई। इससे गहरी नींद में सो रही लक्ष्मीना और उसकी तीनों बेटियां गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने आग पर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाते हुए चारों को रतनपुरा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर चारों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed