{"_id":"5b2957e44f1c1bfd6e8b8add","slug":"161529436132-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई काशी दास की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई काशी दास की पूजा
Updated Wed, 20 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र के मुहम्मदपुर हसनपुर में मंगलवार को काशीदास की पूजा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुई।
काठतरांव जुड़नापुर से पधारे पंथी छोटेलाल ने अरण्य मंथन विधि से अग्नि प्रज्ववलित कराया। अग्नि प्रज्ज्वलित होते ही श्रद्धालुओं द्वारा काशीदास, हर हर महादेव ,माता दुर्गा सहित विभिन्न देवी देवताओं के जयकारे से वातावरण गूंज उठा।मंडप के बाहर बज रहे ढोल नगाड़े के साथ पन्थी छोटेलाल जहाँ सैकड़ों घड़े जल से स्नान खौलती हुई खीर से स्नान के साथ साथ दर्जनों श्रद्धलुओं के नंगे शरीर पर अग्नि जलते मिट्टी के पात्र को रखकर शक्ति का प्रदर्शन किया। पंथी ने श्रद्धालुओं को बताया इस वर्ष तेज हवा के साथ बरसात होगी। फसलें अच्छी होगी। पशुओं में बीमारी अधिक होने की संभावना है।इस अवसर पर काशीदासजी के पूजा आयोजक रामनाथ यादव, संजय यादव, सुमित, राजेंद्र, रामवृक्ष यादव, रामनरायन यादव, रामबचन यादव, कमलाकांत उपाध्याय, रानू उपाध्याय, जिला सदस्य इंद्रकैलाश यादव, राममनोहर यादव, मुन्नीलाल गोंड, साहब यादव आदि शामिल रहे।