{"_id":"5af48c0b4f1c1bc03d8b7b9a","slug":"161525976075-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम समेत तीन अधिकारियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम समेत तीन अधिकारियों का रोका वेतन
Updated Thu, 10 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समेकित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभाकक्ष में हुई। इसमें अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम, महाप्रबंधक उद्योग, चकबंदी अधिकारी कोपागंज के अनुपस्थित रहने पर इनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। साथ ही डीएसओ और डीपीआरओ से स्पष्टीकरण मांगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री संदर्भ या अन्य संदर्भ जो समय सीमा के अंदर निस्तारण नही हो रहा है उनको चिह्नित कर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी के यहां सबसे ज्यादा लंबित प्रकरण होने के कारण स्पष्टीकरण मांगा। बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम, महाप्रबंधक उद्योग, चकबंदी अधिकारी कोपागंज के अनुपस्थित रहने पर इनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिला पंचायत राज अधिकारी के यहां लंबित संदर्भ रहने पर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सबसे ज्यादा डिफाल्टर मुख्यमंत्री संदर्भ, समाज कल्याण, राजस्व, मुहम्मदाबाद गोहना तहसील चार, पूर्ति निरीक्षण दो डिफाल्टर संदर्भ है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, सभी क्षेत्राधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी आदि उपस्थित रहे।