फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   क सप्ताह के भीतर दूसरी बार भटनी के बजाए मऊ से चली पैसेंजर

क सप्ताह के भीतर दूसरी बार भटनी के बजाए मऊ से चली पैसेंजर

Fri, 23 Feb 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
क सप्ताह के भीतर दूसरी बार भटनी के बजाए मऊ से चली पैसेंजर
मऊ। एक सप्ताह में गुरुवार को दूसरी बार भटनी वाराणसी पैसेंजर ट्रेन मऊ रेलवे स्टेशन से चली। कारण मऊ गोरखपुर रेल खंड पर लाररोड और सलेमपुर स्टेशन के बीच गेट संख्या 22 पर अंडर ब्रिज निर्माण का कार्य का होना बताया गया। निर्माण कार्य होने से इस रूट पर गुरुवार को छ: घंटे ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान भटनी-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन मऊ से वाराणसी को रवाना की गई। रेल खंड पर काम शुरू होने से ट्रेनों का आवागमन बाधित रहने की सूचना रेल प्रशासन द्वारा पहले से सूचना न देने पर यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मऊ से करीब 50 किमी दूर देवरिया जिले के लाररोड और सलेमपुर स्टेशन के बीच गेट संख्या 22 पर अंडरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया। इसके चलते गुरुवार को पूर्वाह्न दस बजे से अपराह्न चार बजे तक इस रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। इसका परिणाम रहा कि वराणसी से भटनी जाने वाली पैसेंजर गाड़ी 55122 को भटनी के बजाए मऊ स्टेशन से वापिस वाराणसी को रवाना की गई। ट्रेन के भटनी के बजाए मऊ स्टेशन से वापिस वाराणसी जाने के चलते लेकिन ट्रेन का इंतेजार करने वाले यात्रियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। ट्रेन न चलने की घोषणा पूर्व से न होने के चलते इंदारा, बेल्थरारोड, क्रिड़िहरापुर, चकरा हाल्ट समेत दूसरे छोटे-बड़े स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन का इंतजार करते रहें। जबकि इस संबंध में पूर्वातर रेलवे के जनसंपक्र अधिकारी अशोक कुुुमार ने बताया कि अंडर ब्रिज कार्य का समय ऐसे समय पर चुना गया, जिससे ट्रेनों के आवागमन पर कोई प्रभाव न पड़े। इस कार्य से 55122 पैसेंजर को छोड़ अन्य कोई ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed