{"_id":"5a79ef9e4f1c1b9f268b8ad7","slug":"161517940638-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र अध्यक्ष, संजय महामंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरेंद्र अध्यक्ष, संजय महामंत्री बने
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सोमवार को हुए मतदान की मतगणना मंगलवार को हुई। नौ चक्र में हुई मतगणना के बाद वीरेंद्र बहादुर पाल अध्यक्ष और संजय त्रिपाठी, महामंत्री निर्वाचित हुए। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। एल्डर कमेटी के चेयरमैन इश्तेयाक अहमद ने बताया कि चुनाव परिणाम की अधिकृत घोषणा बुधवार को संघ के पुस्तकालय भवन में आम सभा की बैठक में दोपहर डेढ़ बजे होगी। मतगणना के चलते मंगलवार को भी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
मतगणना में अध्यक्ष पद से विजयी वीरेंद्र बहादुर पाल को 284 वोट मिला। उनके प्रतिद्वंद्वी रहे शमशुल हसन को 268 वोट मिले। तीसरे नंबर पर सर्वेश सिंह को 177 मत, उदय प्रताप राय को 84 मत तथा रामकृत यादव को मात्र 76 वोट मिले। गणना के दौरान अध्यक्ष पद के लिए पड़े वोटों में दस वोट अवैध घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अनिल राय निर्वाचित हुए। उनको 457 वोट मिले। दूसरे नंबर पर राम अवध भारद्वाज को 422 वोट मिले। इस पद पर 20 वोट गणना में अवैध हो गए। इस क्रम में कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विपिन कुमार सिंह जीते। उन्हें 244 वोट मिले। इस पद पर रवींद्र कुमार यादव को 240 मत, मुहम्मद आरिफ को 221 मत तथा अवनीश कुमार श्रीवास्तव को 176 मत प्राप्त हुआ।
इस पद के लिए हुई गणना में 57 वोट अवैध रहे। महामंत्री के पद पर संजय त्रिपाठी निर्वाचित हुए। उनको 313 मत मिले। इस पद पर राजेश सिंह राज को 285 मत, लक्ष्मीकांत यादव को मत167, रामरतन निषाद को 65 मत, ज्ञानेंद्र पांडेय को 60 मत और रामभजन उर्फ विद्यार्थी को चार मत मिले। इस पद पर पांच मत अवैध हुआ। कोषाध्यक्ष पद पर विनय कुमार शुक्ल निर्वाचित हुए। उनको 403 मत प्राप्त हुआ। इस पद पर मुन्नीलाल को 301 मत तथा प्रमोद कुमार रावत को 175 मत प्राप्त हुआ। इस मौके पर एल्डर कमेटी के सदस्य गुरुनरायन पांडेय, बीएन सिंह, चुनाव अधिकारी शरद श्रीवास्तव, इकबाल अहमद, सुधीर मल्ल, सज्जाद अहमद, जकी अहमद आदि लोगों ने चुनाव में सहयोग किया।