फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ग्रामीणों के दौड़ाने पर स्कार्पियो छोड़ फरार हुए चोर

ग्रामीणों के दौड़ाने पर स्कार्पियो छोड़ फरार हुए चोर

Fri, 08 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों के दौड़ाने पर स्कार्पियो छोड़ फरार हुए चोर
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अब्बूपुर में गुरुवार की रात में स्कार्पियो सवार चोरों ने गांव के एक व्यक्ति के घर के सामने बंधी भैंस को खोलने का प्रयास करते देख ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों से घिरता देख चोर स्कार्पियो छोड़ फरार हो गए।उग्र ग्रामीणों ने स्कार्पियो को क्षतिग्रस्त करते हुए उसमे से पहले से ही लदी एक भैंस को आजाद करवाया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कार्पियो को अपने गिरफ्त में लेते हुए मामले की छनबीन में जुट गयी। मिली जानकारी के मुताबिक कोपागंज थाना क्षेत्र के अब्बूपुर गांव निवासी दिनेश यादव पुत्र जयनाथ यादव का सड़क पर ही रिहायसी मकान है। गुरुवार की रात 2 बजे घर के बगल में बंधी भैस को स्कार्पियो सवार बदमाश भैंस खोलने लगे। अनजान व्यक्ति को देखकर भैंस चिल्लाने लगी। जिससे दिनेश की नीद खुल गयी। पशुशाला में पहुंचने पर दिनेश चोर देख जोर जोर से चिल्लाने लगा। दिनेश की आवाज को सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों से घिरता देख बदमाश स्कार्पियो छोड़ फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed