फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   300 किसानों को समारोहपूर्वक ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र वितरित

300 किसानों को समारोहपूर्वक ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र वितरित

Fri, 06 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
300 किसानों को समारोहपूर्वक ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र वितरित
मधुबन। क्षेत्र के शहीद इंटर कालेज के प्रांगण में शुक्रवार को सूबे के वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने 300 किसानों को किसान ऋण मोचन योजना के तहत ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर कृषि अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों ने उपस्थित किसानों को अधिक उत्पादन और कौन सी खेती से कितना कम लागत में अधिक उत्पादन करके दुगनी आय की जा सकती है, पर चर्चा की। इस दौरान दो दिवसीय कृषि मेले के माध्यम से जानकारी लेकर उत्तम खेती करने का सुझाव दिया। उधर घोसी तहसील सभागार में भी विधायक फागू चौहान ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किसान ऋण मोचन योजना के तहत 300 किसानों को एक लाख रुपये का ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

मधुबन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री दारा चौहान ने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि वर्तमान में योगी सरकार की पहली प्राथमिकता है कि देश के अन्नदाता किसानों की आय दुगनी हो। इसके तहत प्रदेश में फैले कृषि संस्थानों की मदद ली जा रही है। उनसे तकनीक की जानकारी लेकर सरकार जिले के सभी अनुसंधान केंद्रों को ब्लाक क्षेत्रों में भेजकर किसानों को जागरूक करके उन्हें कम लागत में अधिक उत्पादन करने वाली खेती करने का सुझाव दिया जा रहा है। सरकार इस बात के लिए दृढ़ संकल्पित है कि हम जब तक किसानों की आय दुगनी नहीं कर लेते है तब तक चैन से नही बैठेंगे और न ही अधिकारियों और संबंधित कर्मचारियों को बैठने देंगे। कहा कि किसान व्यवसायिक खेती के साथ ही साथ पपीता, गन्ना, केला, आंवला, मशरूम आदि के साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियों की खेती करके और खेत के किनारे सागौन, साखू के पेड़, आम, अमरूद, पपीता, नींबू आदि लगाकर आमदनी दूना कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आप किसानों के बीच जाकर सभी खेती का डेमो बनाकर दिखाए और उसका लाभ बताए। इस कार्य में ढिलाई बरतने वालों के खिलाफ़ सख्त कार्यवाई होगी। इस अवसर पर सीडीओ सहित जिले के कई कृषि अधिकारी और उपजिलाधिकारी मधुबन उपस्थित रहे। घोसी संवाददाता के अनुसार तहसील प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक फागू चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता में किसान हैं। प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की दशा और दिशा को सुधारने में लगे हैं। चुनाव के समय किये गए वादे के तहत एक लाख तक के कृषि ऋण को माफ़ कर किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। संचालन जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने किया और कृषि संबंधित योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर आत्मा योजना के उप परियोजना निदेशक राजबहादुर, आनंद सिंह, अनूप मौर्य, भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह, जयप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed