फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कानपुर ने बनारस को हराया

कानपुर ने बनारस को हराया

Fri, 08 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
कानपुर ने बनारस को हराया
मऊ। सैग क्रिकेट अकेडमी के तत्वाधान में डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट प्रीमियर लीग मैच में शुक्रवार को कुल दो मैच खेले गए। प्रतियोगिता का पहला मैच बनारस और कानपुर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें कानपुर की टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी बनारस की टीम एक सौ नौ रन पर आल आउट हो गई। कानपुर की टीम ने छह विकेट शेष रहते ही मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश कर गई। कानपुर की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने वाले जीत सरकार को मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरा मुकाबला सैग मऊ और सैग गाजीपुर के बीच खेला गया। सैग मऊ की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में एक सौ छियालिस रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सैग गाजीपुर की टीम सारे विकेट खोकर 73 रन पर आल आऊट हो गई। दूसरे मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आकाश सिंह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार पैंसठ रन बनाए वहीं गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। जिसके फलस्वरुप उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed