फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दूसरे दिन भी दो सदस्यीय टीम ने किया जांच, रही गहमागहमी

दूसरे दिन भी दो सदस्यीय टीम ने किया जांच, रही गहमागहमी

Tue, 04 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी दो सदस्यीय टीम ने किया जांच, रही गहमागहमी
घोसी। किसान सहकारी चीनी मिल घोसी के आसवानी इकाई में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर मजदूर नेता सतीश कुमार राय द्वारा नौ बिंदुओं पर की शिकायत के क्रम लखनऊ से आई दो सदस्यीय जांच टीम के सदस्य जीएम एटी एनके यादव व बीडी मिश्रा की टीम ने चीनी मिल में मंगलवार को भी गहन जांच की। इसको लेकर परिसर में गहमागहमी रही।
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल्स एवं आसवानी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार राय ने बिना आवश्यकता के भूसी की खरीद, आसवानी के गंदे पानी के लिए बने नालों की सफाई, बायो कंपिस्ट हैंडलिंग, हॉउस एटेंडेंट की डायरेक्ट पेमेंट अदि घपलों को लेकर शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेकर चीनी मिल फेडरेशन लखनऊ के एमडी एसके सिंह ने प्रधान प्रबंधक एटी एनके यादव के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया। इसी क्रम में जांच टीम ने सोमवार की शाम को चीनी मिल के गेस्ट हाउस में पहुंच कर पूर्व आसवानी मैनेजर के संबंध में नवागत डिस्टिलरी के मैनेजर से एक एक बिंदु पर गहन जांच की। पाया कि सैगमेंट के लिए कॉपर की जगह स्टील का सामान लगाया गया है। नालों आदि के विषय में भी जानकारी प्राप्त किया। पूछा कि जब सभी का वेतन और भुगतान बैंक से होना है तो अटेंडेंट का भुगतान कैसे बाउचर के तहत नगद हो रहा है। इस संबंध में जांच अधिकारी एनके यादव ने बताया कि आसवानी के मजदूर नेता सतीश राय की शिकायत पर और एमडी के निर्देश पर जांच की जा रही है। सभी नौ बिंदुओं पर जांच की गई है। रिपोर्ट को लखनऊ पहुंच कर एमडी सौंपी जाएगी। यह भी बताया कि प्रबंधन के साथ शिकायतकर्ता के साथ आसवानी के अन्य मजदूर नेता राजेंद्र पांडेय आदि ने भी अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed