{"_id":"59495e474f1c1b312a8b45d1","slug":"161497980487-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य सुरक्षा के लिए जनजागरुकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य सुरक्षा के लिए जनजागरुकता
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट। खाद्य सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को कसबे के व्यापारियों और आम लोगों को खाद्य सुरक्षा के बारे में अहम जानकारी दी। कसबे के मुख्य चौराहे पर खाद्य सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत मिठाई, किराना, गल्ला, मसाले आदि व्यवसायियों के साथ बैठक कर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने लोगों केे जागरूक किया।
खाद्य सुरक्षा विभाग से आए कमलेश्वर प्रसाद बताया कि वर्क लगी मिठाइयों और कलर्ड मिठाइयों की बिक्री और सेवन करने से बचें। बिंदु पांडेय ने बताया कि फलों को पकाने में कार्बाइड का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त नहीं है। इसलिए फलों को पकाने में इसका प्रयोग कदापि न करें। रामानंद पांडेय ने कहा जो लोग मांसाहार का सेवन करते हैं उन्हें साफ सुथरे मीट, चिकेन, मछली के दूकानों से क्रय करने की सलाह दिया। पंकज पांडेय ने कहा कि खुला पिसा पावडर मसाला और खुला खाद्य तेल में मिलवट की गुंजाइश रहती है , इसलिए इनके सेवन और बिक्री तथा इन्हें खरीदने से बचें। उन्होंने दूकानदारों का आह्वान किया कि वे ऐसे खाद्य पदार्थ कदापि न बेचें। जयहिंद राम ने कहा कि खुले में रखी मिठाइयां, नमकीन अथवा समोसे और घाठी आदि का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने इससे बचने की सलाह दिया। इस अवसर पर पारस नाथ साहू, अजय गुप्ता, प्रिंस, भजुरामा, अनिल गुप्ता, राजेश मध्देसिया, उपेंद्र जायसवाल, गोपाल गुप्ता आदि आदि लोग रहे।