{"_id":"6aea1f5fbcf6f56b250e8fde","slug":"160-lakh-ujjwala-beneficiaries-to-receive-a-free-cylinder-this-diwali-mau-news-c-295-1-mau1002-154539-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: उज्ज्वला के 1.60 लाख लाभार्थियों को दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलिंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: उज्ज्वला के 1.60 लाख लाभार्थियों को दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलिंडर
विज्ञापन
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को चेक प्रदान करके कैबिनेट मंत्री एके शर्मा। संवाद
- फोटो : 1
मऊ। इस दिपावली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त सिलिंडर देने की योजना को लेकर पूर्ति विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके तहत जिले के 1 लाख 60 हजार 135 उज्ज्वला लाभार्थियों की सूची अपडेट की जा रही है, ताकि रसोई गैस सिलिंडर की धनराशि उनके बैंक खाते में भेजी जा सके। नगर पालिका कम्युनिटी हॉल में मंगलवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित निशुल्क गैस सिलिंडर वितरण कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने 20 लाभार्थियों को चेक वितरित किया। एके शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब देश की माताएं और बहनें लकड़ी एवं अन्य पारंपरिक ईंधनों से खाना बनाने को मजबूर थीं।
चूल्हे से निकलने वाला धुआं उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा था और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाता था। महिलाओं की इस परेशानी को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की। इस योजना की शुरुआती रूपरेखा और योजना निर्माण की प्रक्रिया में उन्हें भी योगदान देने का अवसर मिला था।
विज्ञापन
यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य की रक्षा, उनके जीवन को सुविधाजनक बनाने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार गरीबों, वंचितों और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
निशुल्क खाद्यान्न वितरण, शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। सरकार की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है।
इस दौरान डीएम आनंद वर्द्धन, एसपी सर्वेश कुमार मिश्र, सीडीओ ध्रुव खड़िया, जिलापूर्ति अधिकारी राघवेंद्र कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।