फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   16 nominations for various posts including president, general secretary

दूसरे दिन अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदो पर 16 ने किया नामांकन

Mon, 08 Mar 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
16 nominations for various posts including president, general secretary
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करते विरेंद्र बहादुर पा? - फोटो : MAU
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए सोमवार को दूसरे दिन पर्चा दाखिला का कार्य जारी रहा। दूसरे दिन सोमवार को अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदों के लिए 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वही पहले दिन सोमवार को अध्यक्ष, महामंत्री सहित विभिन्न पदो पर 21 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इस तरह से शनिवार और सोमवार को मिलाकर 22 पदों के लिए कुल 37 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन पत्रों की जांच और वापसी मंगलवार को होगी।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के चेयरमैन दीनानाथ यादव ने बताया कि मंगलवार को अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र बहादुर पाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सत्य प्रकाश श्रीवास्तव तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर किरन यादव और अवनीश कुमार गौतम ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसीक्रम में महामंत्री पद के लिए रूपेश कुमार पांडेय और अजय कुमार सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसीक्रम में संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर अश्वनी कुमार पांडेय, मुद्रिका कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर केदारनाथ गोड़ और श्री राम सिंह चौहान ने पर्चा दाखिल किया। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के 6 पदों के लिए मोहम्मद शाहिद, यशवंत सिंह यदुवंशी और एकलाख अहमद तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी अजीत प्रताप सिंह, संजय प्रजापति और विवेक यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में एल्डर कमेटी के सदस्यगण रविशंकर सिंह, शंभू शरण श्रीवास्तव, सैयद सादिक अंसारी, रविंद्र लाल श्रीवास्तव के अलावा सहायक चुनाव अधिकारी शरद श्रीवास्तव आदि लोगों ने सहयोग किया। नामांकन को लेकर दीवानी कचहरी में काफी संख्या मे पुलिस व पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed