फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   धूल भरी आंधी और बदली ने दी राहत

धूल भरी आंधी और बदली ने दी राहत

Thu, 13 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
धूल भरी आंधी और बदली ने दी राहत
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार को धूलभरी आंधी, बदली और बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। आंधी से अफरा तफरी का माहौल रहा। राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा। कई लोग आसपास सुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। जबकि आंधी से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। उधर, आंधी के चलते विद्युत आपूर्ति भी आधे घंटे के लिए बाधित रही।
विज्ञापन

लगातार एक हफ्ते से भीषण गर्मी का कहर जारी रहने से आम लोग ही नहीं पशु पक्षी बेेहाल रहे। बुधवार को मौसम में बदलाव दिखा। सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। धूप छांव होता रहा। अपराह्न लगभग दो बजे के बाद धूल भरी आंधी आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। आंधी के चलते यात्रा कर रहे राहगीरों, दुपहिया चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी आने के दौरान दुपहिया वाहन चालक, राहगीर सुरक्षित स्थानों पर जाकर मौसम साफ होने का इंतजार करते देखे गए। मौसम में बदलाव के बाद लोगों में मानसून जल्दी आने की आस जगी है। मौसम में बदलाव होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। पिपरीडीह : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में लगातार एक हफ्ते से भीषण गर्मी का कहर जारी रहने के बाद बुधवार की सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। अपराह्न बाद धूल भरी आंधी के चलते लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। आंधी शुरू होते ही विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। लगभग आधा घंटे बाद मौसम साफ होने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

सूरजपुर : क्षेत्र के रसूलपुर, बैरमपुर, परिखापुर, मिश्रौली, बेलौली, सूरजपुर हासापुर, इब्राहिमाबाद, आश्रम, मोर्चा, सरफोरा, चकउथ, जमुनीपुर सहित विभिन्न इलाकों में धूल भरी आधी के साथ करीब 20 मिनट तक झमाझम बारिश होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश होने के कारण क्षेत्रवासियों को आसमान से आग उगलती धूप और उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed