फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अघोषित बिजली कटौती से

अघोषित बिजली कटौती से

Sun, 09 Jun 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती से
विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध इलाकों में अघोषित बिजली कटौती से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। बिजली मिलने से दिन रात बिताना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

18 घंटा के सापेक्ष लगातार सात से आठ घंटा भी बिजली नहीं मिल पा रही है। कम बिजली मिलने से कृषि तथा कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ रहा है।शिकायत के बाद भी समस्या जस की तस है।

विद्युत उप केंद्र सूरजपुर तथा टेसूपार विद्युत उपकेंद्र लगभग 80 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। शासन की तरफ से 18 घंटा विद्युत आपूर्ति करने का शेड्यूल निर्धारित किया गया है, लेकिन विद्युत विभागीय मनमानी के चलते बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। भीषण गर्मी के मौसम में घंटों बिजली गुल होने से दिन व रात बिताना मुश्किल हो रहा है। लगभग दो सप्ताह से लगातार आसमान से बरस रहे अंगारे तथा पूरवा हवा के कारण उमस भरी गर्मी से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। कम बिजली मिलने से धान की नर्सरी, सब्जी सहित अन्य फसलें सूख रही हैं।कुटीर उद्योग भी दम तोड़ रहा हैं। इस संबंध में पूर्व सपा सचिव वृजेश राय, पंकज तिवारी, इंद्रकैलाश यादव, रामदास यादव, प्रभुनाथ गोंड, राममनोहर यादव, मुन्नीलाल गोंड़, राजेंद्र यादव का कहना है कि भीषण गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली कटौती से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। अगर समय रहते विद्युत आपूर्ति व्यवस्था मेें सुधार नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस बाबत उपखंड अधिकारी विवेक पांडेय का कहना है कि कंट्रोल रुम से जितनी बिजली मिल रही है उतनी दी जा रही है। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed