फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फायर सेफ्टी ना होने पर 40 व्यवासयिक भवनों पर गिर सकती है गाज

फायर सेफ्टी ना होने पर 40 व्यवासयिक भवनों पर गिर सकती है गाज

Sun, 02 Jun 2019 11:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
फायर सेफ्टी ना होने पर 40 व्यवासयिक भवनों पर गिर सकती है गाज
गुजरात के सूरत स्थित कोचिंग सेंटर में बीते दिनों हुई अगलगी की घटना शहर में कभी भी हो सकती है। क्योंकि शहर के कई इलाकों में कई बड़ी इमारते तो हैं लेकिन इनमें आग बुझाने के संसाधन नहीं हैं। जबकि अग्निशमन विभाग की ओर से 75 बड़ी इमारतों को नोटिस दिया गया है। इनमें से 35 ने ही नोटिस का संज्ञान लेकर मानकों को पूरा किया। अब ऐसे में बचे हुए भवनों पर अग्निशमन विभाग प्रशासन की निगाह टेढ़ी हो चुकी है और वह इन भवनों के स्वामियों के विरुद्घ कार्रवाई तय कराने की रिपोर्ट तैयार कर चुका है। जिससे संस्तुति के लिए डीएम के पास भेजना है।
विज्ञापन

बताते चले कि बीते अप्रैल माह में सूरत में हुए अग्निकांड के बाद चेता जिला प्रशासन ने 27 अप्रैल को जिले में ताबडतोड़ चेकिंग अभियान अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार के नेतृत्व में चलाया। जहां तीन कोचिंग संस्थान सहित 12 व्यवसायिक संस्थानों में फायर सेफ्टी की व्यवस्था नहीं मिली। यहीं नहीं दूसरे दिन भी चले चेकिंग अभियान के दौरान जिला प्रशासन को एक दर्जन से ज्यादा प्रतिष्ठान जिसमें अधिकांश निजी अस्पताल और व्यवसायिक प्रतिष्ठान के साथ कोचिंग संस्थान भी थे। अग्निशमन विभाग द्वारा 75 ऐसे संस्थानों के भवन स्वामियों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी किया। लेकिन एक साल से ज्यादा समय बीतने के बाद केेवल इनमें से आधों ने ही अपने संस्थान में फायर सेफ्टी की व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन

मुख्य फायर अधिकारी (सीएफओ ) सुभाष ने बताया कि जारी की गई नोटिस में दिए गए समय सीमा के अंदर जबाब न देने वाले भवन स्वामियों की सूची तैयार की जा रही है। इन भवनों में क्या-क्या कमियां है, इसकी रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी के सामने पेश किया जाएगा। डीएम के आदेश के अनुसार भवन स्वामियों के विरुद्घ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed