फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ...लहू जहर से हो गया पानी-पानी

...लहू जहर से हो गया पानी-पानी

Tue, 28 May 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
...लहू जहर से हो गया पानी-पानी
पैग़म्बरे इस्लाम के दामाद और उत्तराधिकारी हजरत अली की यौमे शहादत पर शिया बाहुल्य इलाके बड़ागांव में सोमवार को जुलूस निकाला गया। इससे पूर्व उलेमा ने मजलिस को खिताब करते हुए अली की शहादत पर रोशनी डाली। वहीं नौहा और मातम से खिरोज अकीदत पेश की गई।
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद, मौलाना मुज्तबा, हाजी कौसर मरहूम, जाफरी अजाखाने, अजाखाना ए जैनबिया एव अन्य स्थानो से अलम और शबीहे ताबूत का जुलूस निकाला गया। नीम तले पर इससे पहले मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना नसीमुल हसन ने कहा कि 19 वीं रमजान को जब हजरत अली सज्दे में गए तो इब्ने मुल्जिम नामक व्यक्ति ने विष भरी तलवार से उन पर वार कर दिया। जिससे उनका सिर माथे तक फट गया और उससे ख़ून क़नलने लगा। प्राण घातक विष एव घाव गम्भीर होने के कारण 21 रमजान को इमाम इस दुनिया से रुखसत हो गए। जुलूस मे अंजुमन सज्जदीया के नौहख्वानो ने नौहा पढ़ा सरे मुर्तजा और खूं की रवानी लहू जहर से हो गया पानी पानी। इस अवसर पर नजर हुसैन, लुकमान हैदर, रिजवान हैदर, नफीस असगर, गजन्फ़र अब्बास, मजहर हुसैन, अजहर हुसैन, साजिद हुसैन, शाहिद हुसैन, शमीम हैदर, तफहीम हैदर, बाक़र रजा, अली हैदर, फिरोज आबिद, अहमद समेत अन्य अजादार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed