फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चारो विधान सभाओं में आधी आबादी का है ज्यादा योगदान

चारो विधान सभाओं में आधी आबादी का है ज्यादा योगदान

Wed, 22 May 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
चारो विधान सभाओं में आधी आबादी का है ज्यादा योगदान
घोसी लोकसभा सीट पर बीते रविवार को हुए वोटिंग में आधी आबादी की भागीदारी पुरूषों की तुलना में ज्यादा है। इस दौरान जिले में पड़े कुल 57.71 फीसदी वोट में आधी आबादी ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा बढचढकर हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने 29.89 फीसदी तो पुरुषों ने 29.82 की हिस्सेदारी किया।
विज्ञापन

बताते चले घोसी लोकसभा के मऊ जिले में मौजूद चारो विधान सभाओं को मिलाकर कुल 1640931 मत है। रविवार को इन चारों विधानसभाओं में 947133 वोट पड़े जो 57.71 फीसदी मतदान का रेसियों है। इसमें से महिलाओं की हिस्सेदारी 29.89 फीसदी है। इसमें सदर विधान सभा में आधी आबादी की भागीदारी 26.13 तो पुरुषों ने 29.94 फीसदी मतदाधिकार का प्रयोग किया। इसीक्रम में मधुबन में महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 28.33 प्रतिशत रहा, यहां पुरुषों का मतदान 28.68 रहा। इसीक्रम में घोसी विधान सभा क्षेत्र में आधी आबादी का मतदान 28.43 फीसदी तो पुरुषों का मत प्रतिशत 30.21 फीसदी रहा। मोहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित विधान सभा क्षेत्र में आधी आबादी ने 29.03 तो पुरुषों ने 30.47 फीसदी मतदान किया। बताते चले चारों विधान सभाओं को मिलाकर मौजूद 1640931 कुल वोटरों में 762373 महिला वोटर तथा 878484 पुरुष मतदाता है। इस तरह से पुरुषों की तुलना में आधी आबादी ने इस चुनाव में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। जो पुरुषों की तुलना में 0.07 फीसदी अधिक वोटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed