फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   भगवान राम के आदर्शो को अपने जीवन में उतारने की जरूरत

भगवान राम के आदर्शो को अपने जीवन में उतारने की जरूरत

Tue, 21 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
भगवान राम के आदर्शो को अपने जीवन में उतारने की जरूरत
दोहरीघाटक्षेत्र के गोठा के रामलीला मैदान में चल रही संगीतमय रामकथा के दूसरे दिन सोमवार को गाजीपुर से पधारे मानस मर्मज्ञ पं. विनोद मिश्र ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति इतनी प्रभावी हो गई है कि हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। हम रामचरितमानस का अनुसरण नहीं कर रहे हैं, जिससे हमारी संस्कृति कमजोर होती जा रही है। हमारी सनातन संस्कृति बेजोड़ है, जो पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित करती है।कहा कि राम के आदर्शों की बात तो हम करते हैं, लेकिन राम के आदर्शों को अपने जीवन में नहीं उतारते। अगर ऐसा हम करते हैं तो समझो मेरा जीवन सुधर जाएगा। मां सीता की खोज में विलाप कर रहे वहीं रास्ते से भगवान राम की परीक्षा लेने सती जा रही हैं। भगवान शंकर कहते हैं कि हे सती देखो मर्यादा पुरुषोत्तम राम लीला कर रहे हैं। पार्वती को शंकर जी मना करते हैं फिर भी वे नहीं मानती। सती सीता के वेष में आकर राम के सामने खड़ी हो जाती हैं। भगवान राम हाथ जोड़ते हुए कहा कि माता प्रणाम आप जंगल में कहां घूम रही हैं। यह सुनकर सती के पैरों तले जमीन खिसक जाती है तथा अपने किए पर काफी पश्चाताप करती हैं। भगवान शिव कहते हैं सती आप बार-बार झूठ बोल रही हैं तो अब इस शरीर से आप का भेंट असंभव है।
विज्ञापन

कथा को विश्राम देते हुए भजन सुनाया कि हरिनाम नहीँ तो जीना क्या, छोड़ उसे विष पीना क्या सुनाकर सबको भक्ति के सागर में डूबो दिया। कथा के अंत में आरती प्रसाद वितरण हुआ। रामकथा के मुख्य यजमान राधेश्याम गुप्त ने भगवान की आरती करने के बाद सबको प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed