फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जलाया जा रहा कूडा, पर्यावरण हो रहा है प्रदूषित

जलाया जा रहा कूडा, पर्यावरण हो रहा है प्रदूषित

Sun, 05 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
जलाया जा रहा कूडा, पर्यावरण हो रहा है प्रदूषित
नगर पालिका द्वारा नगर के वार्डो से निकलने वाले कचरा को जमीन ना होने के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों में डंप किया जा रहा है। उधर कचरा डंप होने के बाद नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा ही बिना प्रोसेस के कचरा को जला रहे हैं। इससे ना केवल पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है बल्कि स्थानीय क्षेत्र के लोग भी इससे परेशान हो रहे है।
विज्ञापन

बताते चले कि नगर पालिका द्वारा42 वार्डो से निकलने वाला करीब 115 टन कचरा नगर क्षेत्र के ढेकुलिया घाट, पुरानी तहसील के पास खाली पड़ी जमीन के अलावा नरई बांध के पास डंप किया जाता है। कचरा डंप होने की समस्या करने पर नगर पालिका के कर्मचारी कचरे को खत्म करने के लिए उसे जला देते है। रविवार को भी नरईबांध के पास डंप कचरे को जला दिया गया। कचरे में लगी आग से उठने वाले धुंआ से जहां वाहन चालक काफी परेशान रहे तो वहीं आस पास बने घर के लोग भी इससे काफी देर तक परेशान रहे। इस बाबत नगर पालिका ईओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जमीन के अभाव में कुछ जगहों पर कचरा डंप किया जा रहा है। वहीं कचरे को जलाने के संबंध में बोले कि नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कचरे में आग नहीं लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed