फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मतदान केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

मतदान केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Mon, 01 Apr 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता अनुपालन एवं चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए उपजिलाधिकारी अतुल कुमार वत्स ने सोमवार को चिरैयाकोट क्षेत्र के मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एसडीएम ने ग्रामपंचायत कमथरी, सरसेना, सरौंदा, सिरसा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेचूइ का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने ग्रामीणों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से मतदान करने की जानकारी दी। कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी को डरा धमकाकर मतदान कराने की कोशिश करें तो तत्काल इसकी जानकारी प्रशासन को दें। जिससे संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में उपजिलाधिकारी ने कमथरी गांव निवासी शोभनाथ कश्यप द्वारा एक पोखरी पर एक व्यक्ति द्वारा की गई अतिक्रमण की शिकायत की कि पोखरी को पाट कर उसपर घर बनवाया जा रहा है। जिसपर उपजिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद लेखपाल कालिका गुप्ता और थानाध्यक्ष सचिदानंद यादव से पोखरी को खाली करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान बिरजू यादव, शशिकांत राय, रवींद्र राय, लल्लन चौहान, गणपत प्रजापति, नंदलाल राम, पन्नालाल राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed