फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पॉलीथिन बहिष्कार करने का लिया संकल्प

पॉलीथिन बहिष्कार करने का लिया संकल्प

Tue, 12 Mar 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
पॉलीथिन बहिष्कार करने का लिया संकल्प
परदहा ब्लाक क्षेत्र के रैकवारेडीह स्थित रणधीर यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभागार में सोमवार प्लास्टिक की रोकथाम के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजकुमार चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राजकुमार चौहान ने कहा कि पॉलीथिन रोगों का घर है। इसे त्याग कर हम बहुत सारे रोगों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। पालीथिन से पर्यावरण दूषित होता जा रहा है इसीलिए हमे इसे छोड़ने के लिए संकल्पित होना चाहिए। प्रधानाचार्या प्रेमशीला मौर्य ने कहा कि हम आज अपने स्वार्थ में यह भूल गए हैं कि पर्यावरण को सुरक्षित रखे बिना हम सुख एवं शांति को प्राप्त नहीं कर सकते। प्रबंधक विमलेश यादव ने कहा कि हमें वर्तमान सुविधाओं को देखते हुए भविष्य को भी सुरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए। पॉलीथिन मिट्टी से लेकर वायु तक को दूषित करता जा रहा है। इसको जलाने पर निकला हुआ धुंआ ओजोनपरत को भी प्रभावित करता है अत: यह त्यागने योग्य है। अंत में छात्र, छात्राओं ने पॉलीथिन का बहिष्कार करने तथा अपने आस पास के लोगों को जागरूक करने का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर धनावती देवी, श्रवण गुप्ता, वंदना, संगीता, चौहान, सुनील चौहान, कमलेश, रामप्रवेश, संतोष यादव, अवधेश मौर्य, मनीषा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed