{"_id":"5c0e975ebdec2241ca08fb37","slug":"151544460126-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने प्रत्येक जिले को दिया 50 हजार भीड़ जुटाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने प्रत्येक जिले को दिया 50 हजार भीड़ जुटाने का लक्ष्य
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर में 29 दिसंबर को आयोजित रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराजा सुहेलदेव का डाक टिकट जारी करेंगे। इसके मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर कार्यकर्ताओं ने भुजौटी में समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने आसपास के 20 जिलों के जिलाध्यक्षों को 50-50 हजार लोगों को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया। समीक्षा बैठक में आसपास के 20 जिलों के कार्यकर्ता तथा पार्टी के जिलाध्यक्ष शामिल हुए। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर ने कहा कि गाजीपुर में 29 दिसंबर को आयोजित प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभी से जी जान से जुट जाने की जरूरत है। हर कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को अभी से कड़ी मेहनत करने की जरूरत है तभी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल हो सकती है। उन्होंने प्रत्येक जिले को 50-50 हजार भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया।
अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ करने वाले अब तक के सबसे सफल प्रधानमंत्री रहे हैं। कहा कि पड़ोसी जिले गाजीपुर में प्रधानमंत्री का आगमन हम सब के लिए हर्ष का विषय है। कहा कि प्रधानमंत्री ने राजभर समाज को उचित सम्मान दिया है इसके लिए हम सभी राजभर समाज की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हैं। बैठक में भाजपा से जुड़े राजभर समाज के सभी वरिष्ठ व युवा राजनेता उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने तथा संचालन मुन्ना राजभर ने किया इस अवसर पर रामप्रवेश राजभर मोती लाल राजभर राम दरस राजभर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।