{"_id":"5bfeca0cbdec2241754a28a4","slug":"151543424524-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी टूटने पर वर पक्ष ने अगुआ पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी टूटने पर वर पक्ष ने अगुआ पर लगाया आरोप
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी शाहजहांपुर जिले में तय हुई, लेकिन प्रथम चरण की प्रक्रिया के बाद अचानक कन्या के पिता ने शादी से इंकार दिया। इस पर वर पक्ष ने विवाह में मध्यस्तता करने वाले अगुआ को आरोपित करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इसमें वर पक्ष ने बताया कि वह कन्या के छेका करने के दौरान सोने का आभूषण, साड़ी सहित अन्य बहुमूल्य सामान आदि दिया था। अब जब कन्या पक्ष शादी से इंकार कर रहा तो मांगने पर सामान वापस नहीं किया जा रहा।
शाहजहांपुर जिले निवासी वर पक्ष के लोग सरायलखंसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को पसंद कर गोदभराई की रस्म अदा कर चुकें थे। शादी की तिथि भी तय हो गई थी। प्रार्थना पत्र के अनुसार तीस नवंबर को शादी होने वाली थी। जब शादी टूटने की जानकारी वर पक्ष को हुई तो वो कारण जानने का प्रयास किए। लेकिन कन्या के पिता ने कारण बताने से इंकार कर दिया। पीड़ित के अनुसार इस दौरान वह कन्या के पिता से अपने सामान आदि वापस मांगा, लेकिन वो सामान देने से मना कर दिए। इस दौरान वह अगुआ से मिला, लेकिन अगुआ भी कुछ करने से इंकार कर दिए। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। ब्यूरो