फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   खुरहट गन्ना क्रयकेंद्र संचालित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

खुरहट गन्ना क्रयकेंद्र संचालित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

Sat, 24 Nov 2018 11:11 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खुरहट गन्ना क्रयकेंद्र संचालित करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
रानीपुर। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव और खुरहट ग्राम प्रधान सूर्यभान यादव के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों का दल शनिवार को आजमगढ़ जिले के सठियांव चीनी मिल के महाप्रबंधक से मिला और खुरहट में गन्ना क्रय केंद्र संचालित करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में जिलाध्यक्ष ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के खुरहट में 1975 से संचालित हो रहे गन्ना क्रय केंद्र को चीनी मिल द्वारा रानीपुर क्रय केंद्र से अटैच कर दिया गया है। जिससे खुरहट, धर्मसीपुरा, एकडंगा, महासो, अमारी, बरार, कसारी, भौरेपुर, खीखा सहित 20 गांवों के किसानों को 10 किमी दूर ब्लाक मुख्यालय रानीपुर पर गन्ना ले जाने को मजबूर हो रहे हैं। किसानों की इस परेशानी को देखते हुए चीनी मिल प्रबंधन द्वारा खुरहट क्रय केंद्र को पुन: संचालित करने की मांग की। इस मौके पूर्व विधायक बैद्यनाथ पासवान, ग्राम प्रधान सूर्यभान यादव, कैलाश नाथ यादव, माया शंकर सिंह, विनोद कुमार, संतोष राय, आलोक यादव, हरीशचंद्र चौहान, जयनाथ यादव, रामशब्द यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed