{"_id":"5bf58ab2bdec22696b23a502","slug":"151542818481-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वर डाउन होने से हलाकान हैं राशनकार्डधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वर डाउन होने से हलाकान हैं राशनकार्डधारक
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर पीओएस मशीन का सर्वर डाउन होने से राशनकार्डधारकों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है।
फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवों के सरकारी कोटे की दुकानों पर लगा पीओएस मशीन का सर्वर डाउन रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। राशनकार्डधारकों का कहना है कि अनाज न मिलने से तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में कोटेदार रामाशंकर, सचिंद्र गुप्ता, नंदू यादव, अशोक गुप्ता, जयप्रकाश यादव, अमरनाथ गौंड का कहना है कि सर्वर डाउन होने के चलते समस्या आ रही है। शिकायत दर्ज कराई गई है। इस बाबत उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह मधुबन का कहना है कि सर्वर डाउन रहने से समस्या आ रही है। शीघ्र ही समाधान कराया जाएगा। ब्यूरो