{"_id":"5be87931bdec22098d6aee8a","slug":"151541962033-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में लटका घोसी तहसील क्षेत्र की तीन सड़कों का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में लटका घोसी तहसील क्षेत्र की तीन सड़कों का निर्माण कार्य
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घोसी। घोसी नगर से मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन के साथ धरौली मोड़ से बोझी जानेवाली तीनों सड़कों का निर्माण अधर में लटक जाने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। हालत यह है कि सड़क गड्ढे में तब्दील होने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। वहीं सड़क पर दिन भर उड़ने वाले धूल से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी सड़क पर मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है।
घोसी नगर के बस स्टेशन के पास से जामडीह, चौथीमिल, सिपाह होते मधुबन को जाने वाली सड़क छह वर्षों से रख-रखाव के अभाव में खस्ताहाल हो गई है। योगी सरकार की तरफ से सड़कों के चौड़ीकरण के साथ नवीनीकरण का कार्य एक वर्ष पूर्व शुरू किया गया, लेकिन असना गांव से बेलभद्रपुर तक सड़क पिच कर छोड़ दिया गया। इधर एक माह पूर्व सड़क के नवीनीकरण का कार्य शुरू होने पर नगर के मधुबन मोड़ से लेकर असना तक तथा पिच के आगे गिट्टी बिछाने का कार्य शुरू हुआ तो लगा कि अब घोसी मधुबन मार्ग पर यात्रा सुखद हो जाएगी। परंतु निर्माण एजेंसी द्वारा गिट्टी बिछाकर रोलिंग कर छोड़ दिया।15 दिन बीतने के बाद भी पिच न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर के सर्वोदय कॉलेज के पास से भिखारीपुर, नदवासराय, देवलास होते मुहम्मदाबादगोहना जाने वाली सड़क का हाल तो इंदारा-मधुबन मार्ग की तरह हो गया है। सपा सरकार के साथ भाजपा सरकार में कई बार निर्माण के लिए टेंडर हुआ। परंतु आधा अधूरा कार्य कर छोड़ दिया गया। घोसी नगर, नवापुरा से लेकर सरायसादी, भिखारीपुर, नदवासराय तक सड़क गड्ढ़े में तब्दील हो गई है। नदवासराय बाजार से लेकर भिखारीपुर के आगे तक सड़क पर गिट्टी डालकर कई साल से छोड़ दिया गया है। आए दिन लोग चुटहिल हो रहे हैं। यही हाल घोसी नगर के उत्तर तरफ धरौली मोड़ से धरौली, पिउवाताल, सोहड़, बेलभद्रपुर होते बोझी बाजार को जाने वाली सड़क की है। घोसी से बोझी होते अजमतगढ़ जाने के कम दूरी तय कर जाने के लिए बनाया गया मार्ग रख रखाव के अभाव में खस्ताहाल होकर रह गया है। एक वर्ष पूर्व नवीनीकरण हुआ भी तो कुछ माह बाद ही वह टूटने लगा। इस संबंध में क्षेत्र के किसान नेता हिसामुद्दीन, समाजसेवी झीनाऊं भाई, संजय सिंह परमार, कांग्रेस नेता मनोज सिंह, इंतेखाब आलम का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटकने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत उपजिलाधिकार ी घोसी डॉ. सीएल सोनकर का कहना है कि मामला संज्ञान में है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है।