फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   छह घंटे बाद ट्रैक पर आया डीरेल इंजन

छह घंटे बाद ट्रैक पर आया डीरेल इंजन

Tue, 18 Sep 2018 11:50 PM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
छह घंटे बाद ट्रैक पर आया डीरेल इंजन
सोमवार की शाम 7 बजे रेलवे ट्रैक से उतरे मालगाड़ी के डबल इंजन को छह घंटों की मशक्कत के बाद रात एक बजे पटरी पर कर दिया गया। बताते चले कि इंजन संख्या 13584 एक मालगाड़ी ट्रेन की रैक की शंटिंग कर रहा था। इस दौरान मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास ब्लाक ट्रैक पर बढ़ने के दौरान अगला इंजन के पटरी से उतर गया था। घटना की सूचना लोको पायलट ने स्टेशन अधीक्षक सहित आला अधिकारियों को दिया। विभागीय उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। बाद में दुर्घटना राहत वैन को मौके पर बुलाया गया और इसमें स्थित एमएफडी हाइड्रोलिक जैक सिस्टम के जरिए इंजन को उठाकर फिर से पटरी पर लाया गया। जहां रात 1 बजे रेलवे ट्रैक बहाल हो पाया। जानकारों का कहना था कि हादसा अगर मेन लाइन या स्टेशन परिसर में हुआ होता तो रेल यातायात पर इसका असर पड़ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed