फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   11 घंटे अंधेरे में रहे 12 गांव

11 घंटे अंधेरे में रहे 12 गांव

Fri, 31 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
11 घंटे अंधेरे में रहे 12 गांव
परदहां ब्लाक क्षेत्र के बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र के मेन लाइन में आई तकनीकी खामी के चलते गुरुवार रात को शहरी और ग्रामीण इलाकों का बत्ती गुल रही। वहीं गर्मी व उमस से लोग बेहाल रहे। शुक्रवार की सुबह भी शुद्ध पानी के लिए मारामारी मची रही। बिजलीकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बख्तावरगंज विद्युत उपकेंद्र से अमारी, कसारी, अमरहत, खुरहट, बैजापुर, सनेगपुर, कासिमपुर, भूपतनगर, रैनी, बख्तावरगंज सहित चार फीडरों से विद्युत आपूर्ति की जाती है। गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे विद्युत उपकेंद्र के मेन लाइन में मऊ रेलवे क्रासिंग के पास केबल का जंफर कट जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। शहरी क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में 11 घंटे तक बिजली गुल रही। विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से एक ओर जहां लोगों को गर्मी और उमस से परेशान रहे। वहीं रातभर लोग चैन से सो नहीं पाए। रातभर विभागीय कर्मचारियों तथा अधिकारियों को कोसते नजर आए। शुक्रवार की सुबह बिजली गुल रहने के कारण पानी के लिए मारामारी मची रही। इससे कृषि सहित कुटीर उद्योग पर विपरीत असर पड़ा। बिजलीकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद पूर्वाह्न आठ बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता विवेक खरवार का कहना है कि मेन लाइन में फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हो गई थी। फाल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed