फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जल संरक्षण अभियान चलाकर बच्चों और महिलाओं में जागृति लाने की जरूरत

जल संरक्षण अभियान चलाकर बच्चों और महिलाओं में जागृति लाने की जरूरत

Wed, 29 Aug 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जल संरक्षण अभियान चलाकर बच्चों और महिलाओं में जागृति लाने की जरूरत
इनरव्हील क्लब की तरफ से जिले के बड़ागांव स्थित राम गोपाल इंसटीट्यूट ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में सेव वाटर सेव लाइफ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी की पत्नी सीमा बिंदु रहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि सीमा बिंदु ने कहा कि राष्ट्रीय विकास में जल की महत्ता को देखते हुए अब हमें जल संरक्षणं को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में रखकर कारगर जन-जागरण अभियान चलाने की आवश्यकता है। जल संरक्षण के कुछ परंपरागत उपाय तो बेहद सरल और कारगर रहे हैं। सभी लोगों को जागरूक नागरिक की तरह जल संरक्षण का अभियान चलाते हुए बच्चों और महिलाओं में जागृति लानी होगी। स्नान करते समय बाल्टी में जल लेकर, शावर या टब में स्नान की तुलना में बहुत जल बचाया जा सकता है। पुरूष वर्ग ढाढ़ी बनाते समय यदि टोंटी बंद रखे तो बहुत जल बच सकता है। रसोई में जल की बाल्टी या टब में अगर बर्तन साफ करें, तो जल की बहुत बड़ी हानि रोकी जा सकती है।
विज्ञापन

इसी क्रम में नूपुर अग्रवाल ने कहा कि बच्चों तथा गांव के लोगों को पानी के महत्ता को बताना ही कर्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। कहा कि जल ही जीवन है, पानी की एक एक बूंद मोती के समान होती है , पानी की एक एक बूंद से सागर बन सकता है। हमें पानी का उपयोग उचित तरीके से करना चाहिए। उसको व्यर्थ में बहाना नहीं चाहिए। इस अवसर पर प्रोजेक्ट के तहत 50 बाल्टी तथा मग लोगों को वितरित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम गोपाल, आशा खत्री, रंजना जालान, रुचिका मिश्रा ,डॉ रूचि अग्रवाल, विद्या चौहान, मंजुला जायसवाल ,मधु कपूर, पूनम गुप्ता, बीना गुप्ता, मीना अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed