{"_id":"5adcd7794f1c1b63098b5e74","slug":"151524422521-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से साइकिल सवार घायल
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिरनो। थाना क्षेत्र के नसरतपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया। पुलिस ने चालक सहित कार को कब्जे में ले लिया।
सियारामपुर गांव निवासी खिचड़ू राजभर (50) आज सुबह साइकिल से कहीं जा रहा था। नसरतपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दिया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल से पूछने के बाद उसके परिवार वालों को सूचना देते हुए उसे जिला अस्पताल भेजवाया। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में थाना पुलिस ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया। घायल के परिजनों की तरफ से तहरीर मिली तो आगे की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।