फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीआईओएस, बीएसए कार्यालय पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन

डीआईओएस, बीएसए कार्यालय पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन

Tue, 13 Mar 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
डीआईओएस, बीएसए कार्यालय पर ताला जड़कर किया प्रदर्शन
मऊ। यूपी एजुकेशनल एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षकों तथा शिक्षणेतर कर्मचारियों की तरफ से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक राजेश कन्नौजिया पर प्राण घातक हमला होने के विरोध में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। घटना के चार दिन बाद भी हमलावरों की गिरफ्तारी न होने से नाराज शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डायट में तैनात कर्मचारियों तथा विभिन्न शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों का कहना था कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात लिपिक राजेश कन्नौजिया पर प्राणघातक हमला होने के चार दिन बाद भी हमलावरों की गिरफ्तारी होना तो दूर पुलिस सुराग तक नहीं लगा सकी है। हमलावरों के बेखौफ घूमने से शिक्षक और कर्मचारी दहशतजदा हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन उदासीनता बरत रहा है। हमलावरों की अविलंब गिरफ्तारी नहीं की गई तो समस्त शिक्षक बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने को बाध्य हो जाएंगे। धरने को माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शैलेश सिंह, डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवभाष्कर तिवारी, शिक्षक संघ के मंडलीय अध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव, अरविंद कुमार मिश्र, रमेश यादव, योगेंद्र यादव, अखिलेश सिंह, श्याम नारायण राय, सुधांशु सिंह, भूपेंद्र वीर सिंह, अकील अहमद, अरविंद यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed