{"_id":"5a886d4b4f1c1b9f268ba98e","slug":"151518890315-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानों पर आयोजित समाधान दिवस पर निस्तारित हुए 13 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानों पर आयोजित समाधान दिवस पर निस्तारित हुए 13 मामले
Updated Sat, 17 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शासन के आदेश पर फरवरी माह के दूसरे शनिवार को जिले के सभी थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी थानों पर 83 मामलों में से मात्र 13 का निस्तारण किया जा सका। इस दौरान शेष मामलों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।
समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह जिले के घोसी और दोहरीघाट थाने पर पहुंचे। यहां समाधान दिवस में भाग लेकर दोनों अधिकारियों ने फरियादियों से उनकी समस्याओं को जाना। साथ ही राजस्व के मामलों को निस्तारित करने के लिए पुलिस टीम बनाकर समस्या को निस्तारित करने का आदेश दिया। इस दौरान चिरैयाकोट थाने में पड़े 11 में से एक भी मामलों का निस्तारण नहीं किया जा सका। जबकि दक्षिणटोला थाने में चार मामलों में से एक का निस्तारण किया गया। दोहरीघाट थाने में छह में से एक एक घोसी में आए 19 मामलों में से तीन का निस्तारण किया गया। इसीक्रम में हलधरपुर थाने पर आए आठ मामले में से एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका। कोपागंज में 12 प्रार्थना पत्रों के सापेक्ष तीन का निस्तारण हुआ। कोतवाली में तीन मामले में से दो, मधुबन में नौ मामलों में से एक, मुहम्मदाबाद गोहना में चार में से एक का निस्तारण किया गया। जबकि रानीपुर में तीन में से एक का भी निस्तारित नहीं किया जा सका।
इसीक्रम में सरायलखंसी थाने में चार मामले में सिर्फ एक मामला निस्तारित हुआ। शेष मामलों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभाग को सौंपा गया।