{"_id":"5a70bcbc4f1c1b81268b75cb","slug":"151517337788-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का प्रथम आयोजन नौ से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का प्रथम आयोजन नौ से
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जिले में प्रथम आयोजन नौ फरवरी को निर्धारित किया गया है। जिनके पुत्रियों की शादी तय हो गई हों, वे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए विकास खंड कार्यालय तथा नगरीय क्षेत्रों के लिए नगर पालिका, नगर पंचायत कार्यालयों से विवाह के लिए आवेदन पत्र नि:शुल्क प्राप्त कर लें। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी मुक्तेश्वर चौबे ने दी है । उन्होंने बताया कि फार्म पर फोटो और अन्य विवरण अंकित करते हुए आवेदन पत्र पूर्ण कराकर छह फरवरी तक समाज कल्याण कार्यालय मऊ में जमा करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त इस योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन माह मार्च में क्रमश: तीन मार्च, छह मार्च एवं 10 मार्च को किया जाएगा। 10 या इससे अधिक जोड़ों की शादी तय होने पर आवेदकों की सुविधा के अनुसार उनके निकटतम विकास खंड कार्यालय, सार्वजनिक स्थल, मंदिर, नगर निकाय सभागार, विकास भवन, कलेक्ट्रेट में किया जाएगा। योजना में ही रुपये 20 हजार पुत्री के खाते में शादी के बाद बिछिया चांदी का, वर कन्या के लिए कपडे़ एवं सात बर्तन का सेट दिया जाएगा। इसके अलावा पांच हजार रुपया प्रति जोड़ा शादी में टेंट, प्रकाश, जलपान, भोजन एवं आतिथ्य सत्कार आदि में व्यय किया जाएगा। यह योजना भी सभी वर्गों, जातियों के गरीब अभिभावकों के लिए है। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान किया है कि शादी तय होते ही आवेदन पत्र पूर्ण करके समाज कल्याण कार्यालय में या विकास खंड में जमा किया जाए।
विज्ञापन