फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिला सशक्तिकरण सप्ताह के लिए एसपी ने गठित किया टीम

महिला सशक्तिकरण सप्ताह के लिए एसपी ने गठित किया टीम

Mon, 04 Dec 2017 01:49 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
महिला सशक्तिकरण सप्ताह के लिए एसपी ने गठित किया टीम
मऊ। शासन के आदेश पर ही सही जिले में महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए एसपी ललित कुमार सिंह ने रविवार को सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। इस टीम में महिलाओं के साथ-साथ पुरूषों की भी सहभागीता होगी। इसके अलावा जुडो कराते सिखने की इच्छुक महिलाओं को पुलिस की तरफ से निशुल्क प्रशिक्षण महिला थाने के प्रांगण में दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लालित कुमार सिंह ने बताया कि जिले में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को जागरुक करने के लिए क्षेत्राधिकारी मधुबन श्रीमती श्वेता आषुतोष ओझा के नेतृत्व में टीम गठित किया गया है। इसमें उनके साथ एलआईयू प्रभारी अशेषपाल सिंह और महिला थानाध्यक्ष अनीता सिंह की को शामिल किया गया है। यह टीम महिलाओं को जागरूक करेंगी। साथ ही उन्हें प्रदेश सरकार की तरफ से उनकी सुरक्षा और आत्मनिर्भर के लिए चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराएंगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला हित में जिले में महिला परिवार परामर्श केंद्र के साथ , 1090 हेल्प लाइन, 100 डायल, एंटी रोमियो स्क्वायड टीम, घरेलू हिंसा निवारण के लिए 181 सेवा, दहेज उत्पीड़न एक्ट, पास्को एक्ट आदि संचालित है। लेकिन इस सप्ताह के साथ इन हेल्प लाइनों को और सशक्त किया जाएगा। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस की टीम नगर क्षेत्र में मौजूद कॉलेज और स्कूलों पर नजर रखकर शोहदों के विरूद्घ कार्रवाई करेंगी। तो ग्रामीणांचल के विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन कर छात्राओं को जागरूक करने का कार्य करेंगी। इस दौरान छात्र-छात्राओं और महिलाओं को खुद की सुरक्षा कैसे करें, इसके बारे में बताया जाएगा। एसपी ने बताया कि महिलाओं को जागरूक करने के लिए मऊ पुलिसकी तरफ से एक विडियों क्लीप तैयार किया गया है। जिसे सोशल मीडिया के जरिए सभी तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही। बोले अब तक मऊ पुलिस के सोशल साइट पर इसे 15 हजार से ज्यादा लोग सब्सक्राइब कर चुकें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed