{"_id":"59d525c04f1c1bc0538b5c37","slug":"151507141056-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ चोरों ने मोबाइल की दूकान से उड़ाया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़ चोरों ने मोबाइल की दूकान से उड़ाया सामान
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबारी । मधुबन थाना क्षेत्र के गजियापुर बंधा चट्टी स्थित मोबाइल दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर रखा हजारों रुपये का सामान ले उड़े। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित दूकानदार ने पुलिस को तहरीर दी है।
दूकानदार अतुल कुमार पुत्र मुखलाल प्रसाद गजियापुर गांव निवासी है। वह बंधा चट्टी पर गुमटी में मोबाइल रिपेयरिंग की दूकान खोला था। सामान्य दिनों की तरह मंगलवार को दूकान बंद कर वह घर चला गया था। इस बीच रात को चोर उसकी दूकान के शटर में बंद ताले को तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिए। इस दौरान दूकान में रखा हजारों रुपये का मोबाइल व अन्य सामान भी चुरा ले गए। इसकी जानकारी बुधवार की सुबह लोगों को हुई। लोगों ने इसकी सूचना दूकान के मालिक को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अतुल कुमार तो दूकान के अंदर रखा करीब बीस हजार रुपये का सामान व मोबाइल मौके पर नहीं मिला। इसकी सूचना उन्होंने चौकी प्रभारी दुबारी को दी। इसमें पीड़ित अतुल कुमार ने अज्ञात चोरों को आरोपित किया है। पीड़ित ने बताया कि एक वर्ष के अंदर उसके दूकान में चोरी की यह दूसरी घटना है। ब्यूरो