फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   15 km new railway line will be laid between Khurhat and Pipridih station

Mau News: खुरहट और पिपरीडीह स्टेशन के बीच 15 किमी बिछेगी नई रेल लाइन

Fri, 16 May 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
15 km new railway line will be laid between Khurhat and Pipridih station
मुहम्मदाबाद गोहना। मऊ रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ियों का लोड कम करने और आकस्मिक परिस्थितियों में रूट डायवर्जन की स्थिति में रेल गाड़ियों का संचालन सुचार रूप से जारी रखने के लिए 15 किमी नई रेल लाइन बिछाई जाएगी। यह लाइन खुरहट और पिपरीडीह स्टेशन के बीच बिछेगी, इसको लेकर जल्द सर्वे शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस लाइन के बिछाने के बाद मऊ-शाहगंज रेल रूट को मऊ-वाराणसी रेल रूट से जोड़ा जा सकेगा। नई रेल लाइन बिछाने के सर्वे को रेल बजट की पिंक बुक में शामिल किया गया है। फाइनल रूट सर्वे कार्य और डीपीआर फाइनल होने के बाद इस पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

मऊ जंक्शन पर रेल गाड़ियों का लोड कम करने को लेकर 15 किमी लंबी नई रेल लाइन से खुरहट और पिपरीडीह स्टेशन को जोड़ा जाएगा। रेल बजट में इसे मऊ खुरहट पिपरीडीह बाईपास नाम से कार्य योजना में शामिल किया गया है। रेल परामर्शदात्री समिति के पूर्व सदस्य शाह आलम कुरैशी का कहना है कि इस वर्ष पेश हुए रेल बजट में खुरहट रेलवे स्टेशन से मऊ वाराणसी के बीच पिपरीडीह स्टेशन को जोड़ने का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुरहट से 15 किलोमीटर की नई रेल लाइन बनाकर दोनों स्टेशनों को जोड़ा जाएगा। 2025-26 के बजट में इसे मऊ-खुरहट- पिपरीडीह बाईपास नाम दिया गया है। खुरहट रेलवे स्टेशन को मऊ जनपद का रेलवे माल गोदाम बनाया गया है। यहां रेलवे से आने वाले माल की लोडिंग अनलोडिंग होती है। ऐसे में वाराणसी और शाहगंज की तरफ से आने वाली मालगाड़ियों को मऊ जंक्शन जाने के बजाय पिपरीडीह और खुरहट से आवश्यकतानुसार दोनों तरफ डायवर्ट किया जा सकता है।

इससे मालगाड़ियों का इंजन चेंज करने की झंझट से मुक्ति मिलेगी साथ ही समय भी कम लगेगा। इसके अलावा आकस्मिक स्थिति में रूट डायवर्जन के चलते शाहगंज लखनऊ की तरफ से आने वाली गाड़ियों को खुरहट से डायवर्ट कर बनारस या उससे आगे और इसी प्रकार बनारस की तरफ से आने वाली ट्रेनों को पिपरीडीह से खुरहट होकर शाहगंज लखनऊ की तरफ कम समय में ले जाया जा सकता है। नई रेल रूट के लिए जल्द ही सर्वे का कार्य शुरू होगा। बजट स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed