फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   15 booked in two dowry harassment cases

Mau News: दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में 15 पर मुकदमा

Thu, 19 Oct 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
15 booked in two dowry harassment cases
मधुबन। रामपुर थाना की पुलिस ने मंगलवार की शाम दो महिलाओं की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न के दो मामलों में 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर निवासी आयशा उस्मानी पुत्री फैजान अहमद ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कराया है।आयशा द्वारा दर्ज मुकदमे के अनुसार उसकी शादी बीते 10 जून को आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के करमैनी निवासी आसिफ पुत्र नेसार अहमद के साथ हुई थी।शादी में उपहार स्वरूप पांच लाख रुपये नगद और एक बाइक दी गयी थी।लेकिन शादी के कुछ दिन बाद पति, सास नरगिस, ससुर नेसार अहमद, ननद अरशी, जेठानी फरहीन, देवर सालिम, शाकिब, तारिक, ओशाम चार पहिया वाहन और तीन लाख रुपये नगद की मांग करने लगे।वहीं रामपुर थाना क्षेत्र के रोपनपुर निवासी समीम सारा की तहरीर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। समीम द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार उसकी शादी 27 जून 2016 को रोपनपुर निवासी मुहम्मद साबीर के साथ हुई थी।शादी के बाद से ही पति, सास जुबैदा खातून, ननद अंजुम आरा, जेठ निजामुद्दीन, देवर अरशद और ससुर दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed