फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आचार संहित लगते ही बढ़ी पुलिस की सक्रियता

आचार संहित लगते ही बढ़ी पुलिस की सक्रियता

Thu, 14 Mar 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
आचार संहित लगते ही बढ़ी पुलिस की सक्रियता
आचार संहतिा लगते ही चुनाव के दौरान शरारती तत्वों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। अब लाइसेंसी असलहों को जमा कराने की कवायद पुलिस ने शुरु कर दी है। शस्त्र धारकों को किसी उत्सव में अब फायरिंग करना भारी पड़ेगा। हथियार रखने के शौकीन लोगों को एक-एक कारतूस का हिसाब देना होगा। पुलिस स्वयं कारतूसों की जांच कर रही है । यदि एक भी कारतूस का हिसाब गड़बड़ाया, तो लेने के देने पड़ सकते हैं। इसे लेकर क्षेत्राधिकारी घोसी नंदलाल ने बताया कि कारतूस विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं, कि वे अपनी दुकानों पर शासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए ही कारतूस बेचें। प्रतिदिन की कारतूस बिक्री का विवरण शस्त्र अनुभाग में रोज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। कारतूस विक्रेता से उपलब्धआंकड़े को शस्त्र अनुभाग लाइसेंस धारक के संबंधित थाना क्षेत्र को भेजेगा। थाने की पुलिस कभी भी किसी का भी औचक निरीक्षण करेगी। यदि खरीदे गए और उपलब्ध कारतूसों में अंतर मिला, तो उसका जवाब लाइसेंस धारक को देना होगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर चल रही सख्ती में कारतूसों के दुरुपयोग का इनपुट लगातार महिल रहा है। इस पर प्रभावी लगाम लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed