फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नारी सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन

नारी सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन

Fri, 30 Nov 2018 12:06 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
नारी सशक्तिकरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। कस्बा के बरामदपुर स्थित पब्लिक महिला सहर पीजी कॉलेज में 24 नवंबर से 8 दिसंबर तक चलाए जा रहे नारी सशक्तिकरण अभियान को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव में जाकर नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ रमेश चंद यादव ने कहा कि सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत जो भी योजनाएं लागू की गई हैं, उसे सभी महिलाओं को जानकारी देकर जागरूक किया जाना आवश्यक है। कहा कि आंगनबाड़ी, आशा क्षेत्र में जाकर महिलाओं को इस योजना के तहत पूरी तरह से जानकारी देकर उन्हें जागरुक करे। इस दौरान एक टीम का गठन किया गया, जिसमें एक न्याय पंचायत में एक महिला कर्मचारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है और हर गांव में एक अध्यापिका आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सफाई कर्मी रोजगार सेवक कांस्टेबल को तैनात किया गया है। सभी टीम के सदस्य क्षेत्र में घूम घूम कर नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत जो भी योजनाएं प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गई है उन्हें महिलाओं तक पहुंचाएंगी। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रभूषण पांडे सीडीपीओ उषा यादव, सहित दर्जनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

हर क्षेत्र में आगे है महिलाएं
बढुआ गोदाम। परदहां ब्लाक के हरदासपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर ब्लाक की ओर नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौपाल के माध्यम से वक्ताओं ने ग्रामीण महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें स्वावलंबी होने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डुमराव प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका व विशिष्ट अतिथि डॉ. रंजना सिंह ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे है। आज पुरूषों से कंधे कंधा मिलाकर देश के विकास में अपनी सहभागिता निभा रही है। चाहे वो राजनीति हो, चिकित्सा, शिक्षा क्षेत्र या साहित्य क्षेत्र। वहीं महिला थाने की एसओ अनिता सिंह ने महिलाओं हेल्पलाइन नंबर सहित दूसरे आवश्यक जानकारी देकर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। वहीं डॉ. नम्रता श्रीवास्तव ने महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर रेनू पांडेय, गोपाल शरण, शीला, मालती, रेनू, उर्मीला, गीता आदि महिलाएं मौजूद रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed