{"_id":"5bfad0d2bdec2241885d4914","slug":"141543164114-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन में एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े पूर्व सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन में एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े पूर्व सैनिक
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
मऊ। भारत विकास परिषद की तरफ से ‘एक शाम फौजी भाइयों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 150 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उनसे जीवन में नई ऊर्जा संग आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।
मुख्य वक्ता कर्नल इशरत नबी ने सेवानिवृत्ति के बाद अपने आप को स्वस्थ रखने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही समाज में सक्रिय भूमिका में रहने की सलाह दी। पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के सचिव कमांडर देवीशरण सिंह ने पूर्व सैनिकों से अपने जीवन में एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़कर समाज को एक नई दिशा देने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर पीएन सिंह ने मऊ में सेवानिवृत्ति के बाद के अपने अनुभव साझा किया। साथ ही अपने सैनिक भाइयों से मऊ को हर क्षेत्र में विकास में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
अध्यक्षता कर रहे भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद्र गुप्ता ने वीर रसावतार पंडित श्याम नारायण पांडेय की पत्नी रमावती पांडेय को सम्मानित किया। साथ ही फौजी भाइयों की कैंटीन खुलवाने आदि समस्याओं को रक्षामंत्री से बात करने की बात कही। इस दौरान मुरारी लाल केडिया, विनीत पांडे की कविता, मधु राय का गीत, नायसा का वक्तव्य और लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्रों द्वारा देश भक्ति के नृत्य ने समा बांधा। नित्या व निशा पांडेय ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसएन राय ने किया। इस मौके पर संगठन के केंद्रीय मंत्री ब्रह्मानंद पेशवानी, प्रांत अध्यक्ष सुदीप टंडन, प्रकाश जैन, रवीश तिवारी, सीए राकेश श्रीवास्तव, सरिता केडिया, पुष्पा जायसवाल, सुमन पांडेय, रश्मि बरनवाल, शौरभ जायसवाल, अनुराग बरनवाल, अनुभूति तिवारी, नागेंद्र जायसवाल, जीतेंद्र दुबे, सभाजीत सिंह आदि शामिल थे।